भूख कैसे बढ़ाए ? 5 आसान और प्रभावी उपाय।

जाने भूख कैसे बढ़ाए और भूख बढ़ाने के 5 सरल और प्रभावी तरीके पर इससे पहले हम बात करते हैं की भूख क्या होती हैं ? भूख एक अनुभव हैं जो हमारी खाना खाने की इच्छा को प्रकट करती हैं। भोजन की कमी से खाली पेट में होने होने वाले संकुचन (contraction) भी भूख का ही एक कारण हैं। भूख का अनुभव हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) द्वारा रिलीज़ किये गए हॉर्मोन की वजह से होता हैं। खाना खाने के कुछ घंटो बाद व्यक्ति को दुबारा भूख की अनुभूति होने लगती हैं। भूख कैसे बढ़ाए ?

भूख न लगने की समस्या और कारण:

खाना खाने की इच्छा में कमी भूख न लगने की कमी को दर्शाता हैं। भूख न लगने को एनोरेक्सिया भी कहा जाता हैं। भूख न लगना शारीरिक व मानसिक दोनों वजह से हो सकती हैं और यह समस्या छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक किसी में भी हो सकती हैं। यह समस्या बॉडी के फंक्शन पर भी असर डालती हैं। अगर यह समस्या किसी व्यक्ति को लंबे समय तक बनी रहती हैं तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। भूख कैसे बढ़ाए इस बात पर गौर करना बेहद जरुरी हैं। भूख कैसे बढ़ाए से पहले भूख न लगने के कारण क्या हो सकते हैं वो जानते हैं जिनमे से मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं –

  • शारीरिक कारण : पेट में गैस, कब्ज व अपच की वजह से भी भूख न लगने की समस्या हो सकती हैं। पेट में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होना भी इसका एक सामान्य कारण हो सकता हैं। गंभीर पाचन समस्या जैसे कि इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या आदि इसका मुख्य कारण हैं।
  • मानसिक करण : तनाव, चिंता, किसी बात का शोक लगना, डिप्रेशन या आदि मानसिक कारण भी हमारी भूख न लगने की समस्या का मुख्य कारण हो सकते हैं।
  • गंभीर बीमारी : कुछ गंभीर बीमारियों जैसे की कैंसर, किडनी ख़राब, हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स, HIV, हेपेटाइटिस की स्तिथि में भी हमे खाना न खाने की इच्छा होने लगती हैं। यह अनुभूति इन गंभीर समस्या के साइड इफ़ेक्ट की वजह से भी हो सकती हैं।
  • दवाईआं : कुछ दवाईआं या दवाईओ से होने वाले साइड इफ़ेक्ट भी भूख को प्रभावित कर सकती हैं। इन दवाईओ में कुछ एंटीबायोटिक और कीमोथेरेपी की दवाईआं शामिल हैं।
  • गलत खानपान : गलत खानपान व गलत जीवनशैली की आदतें भी भूख में कमी का कारण हो सकती हैं। अधिक तला -भुना या रोज बाहर का खाना भी भूख में कमी ला सकता हैं।

भूख कैसे बढ़ाए?

भूख कैसे बढ़ाए यह समस्या बहुत ही आम हैं। बिना डॉक्टर की परामर्श के भूख कैसे बढ़ाए इसके लिए हमने कुछ प्रभावी और आसान तरीके बताए हैं। भूख कैसे बढ़ाए इसके 5 आसान तरीके इस प्रकार हैं –

  • संतुलित और पोषक आहार: अपनी डाइट में संतुलित और पोषक तत्वों से भरे खाने को शामिल करें। उच्च फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाना जरूर खाये।
  • छोटे -छोटे भोजन : एक बार खाना खाने की बजाय खाने को थोड़ा- थोड़ा और बार -बार खाए। इससे शरीर में लगातार ऊर्जा बनी रहती हैं और थकान या कमजोरी का अनुभव नहीं होता हैं।
  • हाइड्रेशन : पानी पर्याप्त मात्रा में पिए। इसके साथ -साथ आप जूस , सूप आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
  • व्यायाम : अपने रूटीन में व्यायाम को जरूर शामिल करें। पैदल चलना , योग करना व हल्का व्यायाम शरीर को एक्टिव बनाने के साथ भूख को भी बढ़ता हैं।
  • स्वादिष्ट भोजन : भोजन को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए घर पर बने मसालों का प्रयोग करें। स्वादिष्ट भोजन खाना खाने की इच्छा को बढ़ाता हैं।

निष्कर्ष :

भूख कम लगने की वजह से आपका वजन घट सकता हैं। आप कुपोषण के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपने इस समस्या को ध्यान नहीं दिया तो आपको गंभीर बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता हैं। लंबे समय तक इस समस्या से हमारे शरीर पर फर्क पड़ने लगता हैं। इसलिए समय रहते अपने भूख न लगने की वजह को पहचाने और और भूख कैसे बढाए इस पर ध्यान दे व इसका सही तरीके से इलाज कराए। भूख कैसे बढ़ाए के लिए आप ऊपर दिए गए कुछ सरल उपाय को अपना सकते हैं। अगर यह समस्या निरंतर बनी रहती हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

FAQ

1 . अगर भूख नहीं लगती हैं क्या करना चाहिए ?

सबसे पहले तो अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार करें। सुबह उठकर व्यायाम करें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिए। अपनी डाइट में उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें।

2 .कौन सी चीज़ खाने से भूख बढ़ती हैं ? और भूख कैसे बढ़ाए?

खाने से पहले थोड़ा सा हींग, जीरा पाउडर और काला नमक पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर इसे गरम पानी के साथ लें। इससे गैस की समस्या और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती हैं जिस वजह से भूख भी बढ़ने लगती हैं।

3 .खाना खाने का मन नहीं करता हैं तो क्या करें ?

खाने को एक बार खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा और बार -बार खाए। अपनी डाइट में अपनी पसंद से स्वादिष्ट भोजन को शामिल करें जिससे आपकी खाना खाने की इच्छा होगी। घर के बने मसालों से बना खाना और घी का सेवन भी खाना खाने का मन बना सकता हैं।

4. भूख न लगने का सबसे बड़ा कारण क्या हैं ?

पेट में गैस, कब्ज व अपच की वजह से भी भूख न लगने की समस्या हो सकती हैं। पेट में बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होना भी इसका एक सामान्य कारण हो सकता हैं। गंभीर पाचन समस्या जैसे कि इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या आदि इसका मुख्य कारण हैं। तनाव, चिंता, डिप्रेशन या आदि मानसिक कारण भी हमारी भूख को प्रभावित कर सकती हैं।

Leave a Comment