अगर आपको भी सुबह चाय पीने की आदत हैं तो इसके परिणाम के बारे में जान लीजिये। सुबह खाली पेट चाय पीना हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकता हैं।सुबह के समय चाय पीना अक्सर लोगों को नींद से जगाने में मदद करती हैं। लेकिन इसके साथ -साथ यह पाचन की समस्या, गैस, कब्ज़ , पेट में जलन, हार्ट प्रॉब्लम्स होना आदि समस्याओं का कारण भी बनती हैं। चाय का सेवन यदि संतुलित मात्रा में किया जाए तो इसके लाभ होते हैं, लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हमारे शरीर पर हो सकते हैं।
चाय में पाए जाने वाले तत्व :
चाय में पाए जाने वाले मुख्य तत्व निम्नलिखित हैं जो हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं । चाय पीने की आदत के परिणाम उसमें पाए जाने वाले तत्व की वजह से हैं।
कैफीन (Caffine) :
- नींद में कमी हो सकती हैं।
- पेट में जलन की समस्या हो सकती हैं।
- अधिक मात्रा में लेने से हार्ट पर असर पड़ सकता हैं और हार्ट बीट (heartbeat) ज्यादा हो सकती हैं।
टैनिन (Tannin) :
- पाचन से जुडी समस्या हो सकती हैं।
- दांतो में दर्द हो सकता हैं।
- मुँह में सुखापन होने लगता हैं।
- आयरन के अवशोषण को कम कर देता हैं।
कैटेचिन (Catechin):
- अपच की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
- पेट में दर्द हो सकता हैं।
फ्लैवोनॉइड्स और मिनरल्स Flavonoids and Minerals):
- पेट में जलन की समस्या हो सकती हैं।
सुबह खाली पेट चाय पीने के परिणाम:
आइए खाली पेट चाय पीने के क्या नुकसान हो सकते है, विस्तार से समझते हैं –
- गैस की समस्या:
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन के कारण गैस की समस्या होने लगती हैं। एक रिसर्च के अनुसार, कैफीन एसिड उत्पादन (acid production) को बढ़ा देती हैं जिस वजह से पेट में जलन, अपच, गैस जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी की समस्या हैं, उन लोगों को और भी गंभीर पाचन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
2. एनीमिया की समस्या:
चाय में पाया जाने वाला टैनिन नामक तत्व ब्लड में मौजूद आयरन के साथ बाइंडिंग कर लेता हैं। टैनिन और आयरन की बाइंडिंग की वजह से हमारे शरीर को आयरन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है, और आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। जिस कारण एनीमिया (blood deficiency) होने का खतरा होता है। हालाँकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैफीन का सेवन कब और कितनी मात्रा में करते हैं।
एनीमिया में शरीर में रक्त की कमी के साथ ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जाता हो जाती है, जिससे हमे थकान, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
3. तनाव और चिंता का बढ़ना:
अगर आप खाली पेट चाय का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद कैफीन हमारे शरीर में कोर्टिसोल (stress hormone) के लेवल को बढ़ा देता है, जिससे मानसिक चिंता और तनाव होने लगता हैं।
4. नशे की आदत:
चाय में पाया जाने वाला कैफीन एक उत्तेजित तत्व है, जो कुछ लोगों में नशे की आदत बना सकता है। इससे लोग दिन में कई बार चाय पीने की इच्छा व्यक्त करते हैं और बार-बार चाय पीते हैं। जिस वजह से मानसिक थकान और नींद में कमी होने लगती हैं।
5. पाचन क्रिया को धीमा करना:
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देते है। जिस वज़ह से भोजन ठीक से पच नहीं पाता, जिससे अपच (indigestion) और पेट में भारीपन महसूस होता है।
6. ह्रदय से जुडी समस्या का होना:
चाय में मौजूद कैफीन शरीर को उत्तेजित करता है जिस वजह से हमारी हार्ट बीट (Heart beat) तेज हो सकती है, और कभी-कभी अनियमित भी हो सकती है। यदि आप पहले से ही हार्ट से जुडी समस्याओ से ग्रसित हैं तो, खाली पेट चाय पीने से आपकी स्थिति खराब हो सकती है। इसके अलावा, अत्यधिक कैफीन हृदय पर दबाव डालता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
निष्कर्ष
ऐसा नहीं हैं की चाय पीने के सिर्फ हमारे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव ही होते हैं। इसके कुछ फायदे भी होते हैं अगर हम चाय का सेवन संतुलित मात्रा में करे तो इसमें मौज़ूद कुछ पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। चाय को खाली पेट पीने से बचे क्योंकि इससे गैस की समस्या, पाचन से जुडी समस्या, मानसिक चिंता और तनाव, हार्ट बीट का तेज होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, यदि आप चाय पीने का शौक रखते हैं, तो बेहतर यहीं होगा कि आप इसे खाली पेट पीने से बचें। चाय कुछ हल्का खाने के बाद ही पिए, ताकि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें और चाय का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर कम से कम हो।