डाइज़ेशन (Digestion) के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है रसोई में रखी ये 5 चीज़े? Improve Digestion

डाइज़ेशन से जुडी समस्याएं आजकल छोटे से लेकर बड़ों तक सभी में देखने को मिलती हैं। आइए जानते है की डाइज़ेशन होता क्या हैं ? डाइज़ेशन वह प्रकिया हैं जिसमे भोजन को छोटे – छोटे टुकड़ो में तोडा जाता हैं। इस प्रकिया में माउथ (Mouth), फ़ूड पाइप, पेट (stomach), छोटी आंत (small Intestine), बड़ी आंत (Large Intestine ) आदि अंग शामिल हैं। यह हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण प्रकिया हैं जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती हैं और हम अपनी दिनचर्या में होने वाले कामों को कर पाते हैं।

डाइज़ेशन में मदद करने वाली ये 5 चीज़ें

यदि हमारे शरीर में डाइज़ेशन ठीक से हो रहा हैं तो बॉडी में एनर्जी लेवल सही बना रहता हैं जिससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थय भी सही रहता हैं। अगर आप भी अपच, गैस की समस्या या अन्य पाचन समस्याओं आदि से परेशान हैं तो रसोई में रखी इन 5 चीज़ों का सेवन करके इन समस्याओं से तुरंत राहत पा सकते हैं। रसोई में मौजूद यें चीज़े पेट को आराम देती हैं और डाइज़ेशन को बढाती हैं।

1 . अदरक (Ginger) :

अदरक हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाता हैं। यह एक प्रकार की औषधि हैं जिसमे कई चिकित्सय गुण पाए जाते हैं। अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होते हैं जो डायजेस्टिव एंजाइम रिएक्शन को बढ़ाते हैं जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता हैं। इसके साथ अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो आंतो या पेट की सूजन को कम करने में मदद करता हैं। यह आंतो की ऐंठन को कम कर भोजन पचाने में मदद करता हैं। यह पेट की गैस व अपच की समस्या को भी दूर करता हैं।

अदरक का सेवन कैसे करें ?

  • कच्चे अदरक का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे धीमी आंच में भूनकर नमक डालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपको सर्दी से भी बचाता हैं और खाने में भी स्वाद लगता हैं।
  • अदरक की चाय बनाकर पीने से भी इसका सेवन किया जा सकता हैं।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पीने से भी डाइज़ेशन में मदद मिलती हैं।

2. हल्दी (Turmeric):

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का तत्व होता हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता हैं और पाचन क्रिया को बढ़ाता हैं। हल्दी के सेवन से आंतो या पेट की सूजन में आराम मिलता हैं। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई कर सभी विषैले पदार्थो को बाहर निकालती हैं। यह कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती हैं। यह डायजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत करती हैं। यह आंतो से ख़राब बैक्टीरिया (bad bacteria) को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

हल्दी का सेवन कैसे करें ?

  • हल्दी को गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जा सकता हैं।
  • हल्दी को शहद के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता हैं।
  • एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पीने से यह पाचन के साथ शरीर को भी आराम देता हैं।
  • हल्दी और अदरक से बनी चाय का सेवन पाचन के साथ शरीर में सूजन को भी कम करता हैं।

3. सौंफ (Fennel seed ):

सौंफ किचन में उपयोग होने वाला एक मसाला हैं। जो खाने को अलग स्वाद ही नहीं बल्कि डायजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाती हैं। सौंफ में मौजूद फाइबर गैस या कब्ज की समस्या नहीं होने देती। यह भूख बढ़ाने में भी मदद करती हैं। सौंफ का सेवन आंतो की सफाई कर गुड बैक्टीरिया के लेवल को बढ़ाने का काम करती हैं जिससे डाइज़ेशन बेटर होता हैं। यह पेट की जलन को भी कम करती हैं।

सौंफ का सेवन कैसे करें ?

  • खाना खाने के बाद सौंफ चबाकर खाने से अच्छा डाइज़ेशन होता हैं। खाने के बाद यह अपच या गैस की समस्या नहीं होने देती।
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करके या गुनगुना होने पर सेवन करें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता हैं।
  • सौंफ की चाय बनाकर इसका सेवन किया जा सकता हैं।
  • सौंफ पाउडर को शहद के साथ मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

4. लहसुन (Garlic):

लहसुन में एलिसिन (Allicin) नामक उत्तेजित तत्व पाया जाता हैं जो इसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टी के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती हैं जो आंतो में बुरे बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता हैं। यह अपच (Indigestion) और बवासीर (Piles) की समस्या को कम करने में मदद करता हैं।

लहसुन का सेवन कैसे करें ?

  • भोजन में शामिल करके इसका सेवन किया जा सकता हैं।
  • खाली पेट कच्चे लहसुन की 1 -2 कली का रोजाना सेवन करने से गैस की समस्या दूर होती हैं। और पाचन तंत्र मजबूत होता हैं।
  • एक कप पानी में 2 -3 लहसुन की कली काटकर उबाल लें। अब इस पानी को चाय के रूप में सिप -सिप करके पिए। यह पेट में होने वाले दर्द और अन्य समस्याओं को कम करती हैं।

5. काली मिर्च (Black Pepper):

काली मिर्च में पिपेरिन (Piperine) तत्व पाया जाता हैं जो डायजेस्टिव एंजाइम के लेवल को बढाकर डाइज़ेशन को बेहतर बनाता हैं। यह पेट संबंधी रोगों से लड़ने में भी मदद करती हैं।

काली मिर्च का सेवन कैसे करें ?

  • काली मिर्च को खड़े मसाले के रूप में भोजन में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचन को ही नहीं सुधारती बल्कि खाने को स्वादिष्ट भी बनाती हैं।
  • काली मिर्च पाउडर को शहद के साथ मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। यह पाचन के साथ सर्दी -जुकाम में भी आराम देता हैं।
  • एक गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर, काला नमक, नींबू का रस मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता हैं।

निष्कर्ष (Conclusion) :

इस प्रकार किचन में मिलने वाली ये 5 चीज़े न केवल खाने का स्वाद बढाती हैं बल्कि हमारे स्वास्थय के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होती हैं। अगर आप भी digestive प्रॉब्लम्स का सामना कर रहें हैं तो आप आसानी से किचन में मिलने वाली इन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं और अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेंगी।

Leave a Comment