बादाम खाने के फ़ायदे: हैरान कर देंगे आपको ये 8 फ़ायदे ? Almond Benefits

आइए जानते हैं बादाम खाने के फ़ायदे और नुकसान पर इससे पहले हम बात करते हैं आखिर बादाम होता क्या हैं? बादाम एक प्रकार का सूखा मेवा (Dry Nuts) हैं, जो एक पौधे के बीज़ से प्राप्त होता हैं। बादाम के सेवन से प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा (Healthy fats), फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड आदि पोषक तत्व मिलते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। (बादाम खाने के फ़ायदे)

बादाम खाने के फ़ायदे :

बादाम में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के विभिन्न अंगो के लिए अलग-अलग काम करते हैं और हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। बादाम खाने के फ़ायदे निम्नलिखित हैं –

  1. गैस की समस्या में आराम : बादाम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं जो पाचन के लिए फायदेमंद होता हैं। इससे गैस या अपच की समस्या में आराम मिलता हैं।
  2. हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स में राहत: बादाम में मौजूद हेल्दी फैटी एसिड्स हमारे दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता हैं। जिससे हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम होने का कम खतरा रहता हैं। बादाम खाने के फ़ायदे में यह सबसे बड़ा लाभ हैं।
  3. हड्डियाँ मजबूत: बादाम खाने से हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं क्योंकि बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम व पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  4. शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में : बादाम में लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में निरंतर ऊर्जा बनाने के आवश्यक हैं।
  5. मानसिक सुधार में : बादाम में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन्स और मिनरल होते हैं जो हमारी दिमागी सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं और हमारे ब्रेन फंक्शन में भी सुधार लाते हैं। यह हमारी यादाश्त (Memory) को तेज बनाने में भी मदद करते हैं।
  6. डायबिटीस में फायदेमंद : बादाम में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं इसलिए बादाम का सेवन डायबिटीस पेशेंट के लिए फायदा देता हैं।
  7. त्वचा और बालों को चमकदार बनाने में : बादाम में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन E पाया जाता हैं। यह हमारी स्किन को निखारता व मॉइस्चराइज़ करता हैं। इसके साथ स्किन को चमकदार भी बनाता हैं। यह बालों के रूखेपन को भी दूर करता हैं। बादाम तेल बालों को घना, मज़बूत व चमकदार बनाने में भी मदद करता हैं।
  8. वजन घटाने में : बादाम में काफी मात्रा में फाइबर होता हैं जिससे इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता हैं और यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता हैं। इसलिए बादाम खाने के फ़ायदे में वजन कंट्रोल करना भी सम्मिलित हैं। साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में कैलोरी भी होती हैं जिससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती हैं।

इस प्रकार बादाम हमारे कई बॉडी फंक्शन को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। बादाम खाने के फ़ायदे बच्चों व बुजुर्गों दोनों के लिए हैं बस इसका सेवन सही तरीके से किया जाए।

बादाम कैसे और कब खाने चाहिए ?

बादाम पोषक तत्वों से भरा ड्राई नट्स हैं इसके सही सेवन से ही इसका पूरा लाभ मिल सकता हैं।

  • बादाम को रात भर पानी में भीगा कर सुबह छिलका उतारकर ही खाना चाहिए। बादाम को खाने का यह सबसे अच्छा तरीका हैं। इससे बादाम में मौजूद सभी नुट्रिएंट्स का हमारे शरीर को लाभ मिलता हैं। सुबह खली पेट इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का संचालन होता हैं जो पूरा दिन शरीर में थकान नहीं होने देता। बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड होता हैं जो बादाम में मौजूद कैल्शियम, जिंक, आयरन आदि पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता हैं इसलिए बादाम को छिलका उतार कर ही खाना चाहिए।
  • बादाम को शाम के समय स्नैक (Snack) के रूप में भी खा सकते हैं।
  • बादाम को रात में दूध के साथ भी ले सकते हैं। अगर आपको थकान या नींद न आने की समस्या रहती हैं तो आप इसका सेवन रात में कर सकते हैं क्योंकि इसमें मेग्नीशियम होता है जो मांसपेसियों को आराम देता हैं और नींद आने में मदद करता हैं।

बादाम कितनी मात्रा में खाए ?

एक दिन में 5 -6 बादाम खाना उचित माना जाता हैं। इससे ज्यादा बादाम का सेवन करना कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकता हैं।बादाम खाने के फ़ायदे उसकी उचित मात्रा पर ही निर्भर करते हैं।

निष्कर्ष :

इस प्रकार बादाम खाने के फ़ायदे में सिर्फ हमें पोषक तत्व ही नहीं मिलते बल्कि यह शरीर के विभिन्न अंगो को स्वस्थ बनाये रखने में भी लाभकारी हैं। पर इसका सही तरीके व सही मात्रा में सेवन ही हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों का लाभ दिलाता हैं। यह हमे ऊर्जा प्रदान करने के साथ- साथ हमारे दिल और दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता हैं।

बादाम खाने के फ़ायदे के साथ- साथ कुछ लोगो के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता हैं जैसे कि जिन लोगो को बादाम खाने से एलर्जी, किडनी स्टोन, वजन लगातार बढ़ने की समस्या आदि हो।

FAQs :

  1. बादाम खाने का सही समय क्या हैं ?

बादाम को रात भर पानी में भिगाकर छिलका उतारकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए।

2 . एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए ?

एक दिन में 5 -6 बादाम खाना पर्याप्त होता हैं।

3 . प्रतिदिन बादाम खाने से क्या होता हैं ? या बादाम खाने के फ़ायदे क्या हैं ?

रोज बादाम का सेवन करने से कैल्शियम, जिंक, मेग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन आदि पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता हैं। पर इसका सही तरीके से नियमित सेवन ही शरीर को फायदा देता हैं।

4 . कौन सा बेहतर है बिना छिलके या छिलके वाला बादाम ?

बिना छिलके वाला बादाम ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि बादाम के छिलके में फाइटिक एसिड होता हैं जो और पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम , मेग्नीशियम, आयरन, जिंक आदि के अवशोषण को कम कर देता हैं।

5. चेहरे पर बादाम पीसकर लगाने से क्या होता हैं ?

बादाम में विटामिन E होता है चेहरे पर बादाम को पीसकर लगाने से स्किन चमकदार बनती हैं। इसके साथ स्किन मुलायम व झुर्रिया भी खत्म होती हैं। पर बेस्ट रिजल्ट के लिए आप इसे पीसकर लगाने के साथ-साथ इसका सेवन भी करें।

6. ठंड के दिनों में बादाम कैसे खाना चाहिए ?

मौसम चाहे ठण्ड का हो या गर्मी का, बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर छिलका उतारकर ही खाना चाहिए।

Leave a Comment