विटामिन बी 12 की कमी से क्या होता हैं ? विटामिन बी 12 के प्रमुख स्रोत क्या हैं ? Vitamin B12 rich foods and sources

विटामिन बी 12 की कमी से क्या होता हैं इस पोस्ट के माधयम से जानेंगे। विटामिन बी12 मानव स्वास्थय के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व हैं, जो मानव शरीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। यह एक जल-घुलनशील विटामिन हैं। इसे कोबालामिन (रासायनिक) नाम से भी जाना जाता हैं। यह विटामिन शरीर में कई आवश्यक कार्यों के लिए उपयोगी माना जाता हैं जैसे कि लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए संश्लेषण, और तंत्रिका तंत्र के सही कार्य करने में मदद। अगर इसका पर्याप्त सेवन किया जाये तो इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए इसकी कमी से क्या होता हैं व इसके प्रमुख स्रोत क्या हैं जानते हैं :

विटामिन बी 12 के प्रमुख स्रोत / Sources of Vitamin B12

विटामिन बी 12 एक ऐसा पोषक तत्व हैं, जो विशेष रूप से पशु आधारित खाद्य -पदार्थो या स्रोतों में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के लिए इसके स्रोत कम हैं। शाकाहारी लोग इसे फोर्टिफाइड फूड्स व सप्लीमेंट्स द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के मुख्य स्रोत इस प्रकार हैं:

  • मांस : बीफ, चिकन व पोर्क आदि मीट के यकृत और गुर्दे में विटामिन बी 12 पाया जाता हैं।
  • मछली: विभिन्न प्रकार की मछली जैसे सार्डिन, सैल्मन और टूना में विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा पायी जाती है।
  • डेयरी उत्पाद: दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थ (दही और पनीर आदि) विटामिन बी 12 के अच्छे स्रोत हैं।
  • अंडे: अंडे में प्रोटीन के साथ -साथ विटामिन बी 12 भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
  • फोर्टिफाइड फूड्स: विशेष रूप से शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड फूड्स के द्वारा विटामिन बी 12 की पूर्ती करते हैं। इसमें अनाज और पौध-आधारित दूध, नारियल आदि सम्मिलित है।
  • सप्लीमेंट्स: यदि आवश्यक हो तो सप्लीमेंट्स (गोलियां व इंजेक्शन) के माध्यम से भी इसे पूरा किया जा सकता हैं।

विटामिन बी 12 की कमी/ Deficiency of Vitamin B12

विटामिन बी 12 हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता हैं। अगर इसकी कमी हो जाये तो इसका स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता हैं। इसकी कमी से होने वाले लक्षण सामान्य व धीरे – धीरे विकसित होते हैं। इसकी कमी से होने वाली समस्याएँ इस प्रकार हैं:

  • अनीमिया: अनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) की कमी हो जाती है। यह लाल रक्त कोशिकाएँ ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचाती हैं जो शरीर के सभी अंगो के कार्यो को पूरा करने के लिए जरुरी हैं।
  • तंत्रिका तंत्र की समस्याएँ: विटामिन बी12 की कमी से हाथ-पैरों में झनझनाहट, दर्द, स्मृति हानि, और तंत्रिका तंत्र से जुडी अन्य समस्याएँ हो सकती हैं।
  • थकान और कमजोरी महसूस होना : विटामिन बी 12 शरीर में ऊर्जा प्रदान करता हैं। इसकी कमी से थोड़ा काम करने पर हीअत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ: अवसाद, भ्रम, और स्मृति हानि जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ भी विटामिन बी12 की कमी से जुड़ी हो सकती हैं।
  • मुँह के छाले होना : मुँह के छाले, जीभ का लाल या सूजा हुआ होना भी इसकी कमी के मुख्य लक्षण हैं।
WhatsApp Image 2024-07-12 at 4.07.31 PM

विटामिन बी 12 के फायदे / Benefits of Vitamin B12

विटामिन बी12 के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जो इसे हमारे दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं:

  • ऊर्जा उत्पादन: शरीर में ऊर्जा के उत्पादन के लिए विटामिन बी 12 जरूरी होता है, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या कम होती है।
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य: यह मस्तिष्क के सही कार्य के लिए आवश्यक है और स्मृति और संज्ञानात्मक कार्यों को बनाए रखने में मदद करता है।यह मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में मदद करता है और अवसाद के लक्षणों को कम कर सकता है।
  • हृदय स्वास्थ्य: विटामिन बी12 होमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है।
  • त्वचा, बाल और नाखून: विटामिन बी12 स्वस्थ त्वचा, बाल और नाखून बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन बी 12 का सेवन कैसे बढ़ाएँ

विटामिन बी12 का पर्याप्त सेवन संतुलित आहार के माध्यम से बढ़ाया जा सकता हैं। मासांहारी लोग अपने आहार में मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, और अंडे शामिल करके विटामिन बी 12 का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड अनाज व सप्लीमेंट्स के माध्यम से इसकी पूर्ती कर सकते हैं। नियमित रूप से स्वास्थय परिक्षण से भी इसकी कमी का पता लगाया जा सकता हैं।

विटामिन बी 12 की आवश्यकता

उम्र और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर विटामिन बी12 की दैनिक आवश्यकताएँ प्रत्येक इंसान के लिए भिन्न हो सकती हैं। सामान्यतया, वयस्कों को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अधिक मात्रा की आवश्यकता हो सकती है। गर्भवती महिलाओं में बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए सप्लीमेंट्स के रूप में विटामिन बी 12 दिया जाता हैं।

Leave a Comment